फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छह गोवंश मुक्त कराए, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चौकी टिकरी की पुलिस टीम ने शुक्रवार को गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनक चंगुल से छह गोवंश मुक्त करवाए गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने टिकरी नाके पर टाटा मोबाइल (जेके06बी-2419) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक बंधे हुए छह गोवंश मिले। सभी गोवंशों को मुक्त करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। आरोपी वाहन चालक मोहम्मद शब्बीर और उसके सहयोगी खादम हुसैन दोनों निवासी काजीगुंड, अनंतनाग को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना रैंहबल में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें