फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से इनोवा पलटी, छह अमरनाथ यात्री घायल

विज्ञापन
उधमपुर। बट्टल बालियां में हादसे का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की इनोवा कार: संवाद
विज्ञापन
- सभी घायल गोरखपुर की तहसील बासगांव के गांव कौड़ी के रहने वाले हैं, जीएमसी उधमपुर में उपचाराधीन
विज्ञापन

- इनोवा को टक्कर मारने के बाद ट्रक चहारदीवारी को तोड़कर एक घर में जा घुसा
- नशे में धुत था ट्रक चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के बट्टल बालियां चौक पर शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने इनोवा को टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा में सवार गोरखपुर के रहने वाले छह अमरनाथ यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इनोवा (यूपी81बीएन-3701) में कुल आठ लोग सवार थे जो जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। इनोवा सुबह लगभग 6:30 बजे उधमपुर के बट्टल बालियां चौक से गुजर रही थी कि ट्रक (पीबी65एवी-9310) ने इनोवा को टक्कर मार दी। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का जीएमसी उधमपुर में उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर, तहसील बासगांव के गांव कौड़ी के निवासी बताए जाते हैं। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर तैनात सीआईएसएफ और पुलिस बल ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान वीरभद्र विश्कर्मा (47), कौशल किशोर जायसवाल (57), हरीश चंद जायसवाल (55), आजाद गौड़ (30), अजय कुमार मदीसिया (25) पुत्र बेदी लाल तथा उदय नारायण चौधरी (65) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रियों से भरी इनोवा जब उधमपुर के बट्टल बालियां चौक से निकल रही थी तो बट्टल बालियां औद्योगिक क्षेत्र से एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए हाईवे पर दूसरी लेन से घुस आया और इनोवा को जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा सड़क पर ही पलट गई। इसके बाद भी बेकाबू ट्रक हाईवे को पार करते हुए एक मकान की चहारदीवारी को तोड़ अंदर जा घुसा और मलबे में फंस कर रुक गया। हादसे के वक्त मौके पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने भी छलांग लगाकर ट्रक से खुद को बचाया।
पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने तत्काल राहत अभियान चलाकर घायलों को इनोवा से बाहर निकाला। तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की गति बहुत तेज थी। बट्टल बालियां औद्योगिक क्षेत्र से निकल कर ट्रक हाईवे पर आ रहा था लेकिन हाईवे की लेन पर चढ़ने के बजाय वह सीधा आगे निकल गया।
विज्ञापन

इसके बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए उसने इनोवा को टक्कर मारी। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के बाद सड़क किनारे मौजूद एक घर की चहारदीवारी को तोड़कर अंदर जा घुसा। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें