फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्लॉक घोरड़ी के लोअर बरमीन, अपर बरमीन व घोरड़ी जगीर में बनेगी कूहल

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों को फसल की सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उधमपुर के ब्लाॅक घोरड़ी की तीन पंचायतों में जल्द एक-एक कूहल का निर्माण करवाया जाएगा। इससे सिंचाई प्रणाली बेहतर होने से किसानों को अपने खेतों में सिंचाई को लेकर पेश आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
कूहलें बनाने का यह काम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से पूरा किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत ब्लाॅक घोरड़ी के अपर बरमीन पंचायत के एससी मोहल्ला लैड़ी में 2.5 लाख की लागत से कूहल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसी तरह लोअर बरमीन के वार्ड 2 में लुंडी खड्ड से प्रीतम हाउस तक एक लाख की लागत से और पंचायत घोरड़ी जगीर के लैड़ चक्क के वार्ड 5 में 1.74 लाख की लागत से कूहल का निर्माण कार्य शामिल है। यह सभी काम पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय मोती राम, रवि कुमार, नरेश शर्मा, प्रीतम सिंह व अन्य का कहना है कि दूर-दराज के इन इलाकों में फसलों की पैदावार बारिश पर निर्भर रहती है। अच्छी और समय पर बारिश हो जाए तो फसल अच्छी होती है और नहीं तो फसल का नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यहां सिंचाई को लेकर काफी परेशानी पेश आती है और इसको लेकर काफी समय से कूहलों का निर्माण कराने की मांग की जा रही थी।
-
ब्लाॅक घोरड़ी की कूहलों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके पूरा होने पर आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
मो. अनवर, -एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें