उधमपुर। शहर के नजदीक गंगेड़ा पहाड़ी पर स्थित शारदा माता मंदिर जखैनी में रविवार को मासिक भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया गया। इसकी पूर्णाहुति के बाद कंजक पूजन हुआ। इसके पश्चात दोपहर को 12 से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया गया। सुभाष नगर लंगर कमेटी के सदस्य संजीव शर्मा ने बताया कि बीते कई सालों से हर माह के पहले रविवार को सुभाष नगर लंगर समिति मंदिर में भंडारा लगाती है। पहले यहां तक पहुंचने के लिए रास्ते की काफी ज्यादा समस्या थी और श्रद्धालु कठिन चढ़ाई चढ़ कर मंदिर तक पहुंचते थे। अब मंदिर के लिए सड़क बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। संवाद