संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक रविवार को जिला कार्यालय उधमपुर में जिला प्रधान रोमेश कुमार मन्हास की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामनगर के एसडीएम राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजिंदर सिंह राणा बहुत साधारण व्यक्ति थे। जब भी वह अपने वास्तविक मुद्दों को लेकर उनके कार्यालय में जाते थे तो उन्होंने कभी निराश नहीं किया। नेताओं ने स्वर्गीय राजिंदर सिंह के घायल परिजनों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बैठक में बंसी लाल दुबे, साहिल मन्हास, मुबारक सलारिया, सरदार दलजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।