फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरमीन-धारनू सड़क धंसने से कई पंचायतों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बरमीन से धारनू रोड क्षतिग्रस्त होने की वजह से कई पंचायतों का सड़क संपर्क टूट चुका है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश, पुरुषोत्तम और प्रीतम ने बताया कि बरमीन से धारनू रोड का कुछ हिस्सा पूरी तरह से धराशायी होने की वजह से कई पंचायतों का संपर्क टूट गया है। इसकी वजह से लगभग छह यात्री वाहन भी धारनू इलाके में फंस गई है। पिछले लगभग सात दिन से ऐसी स्थिति बनी हुई है लेकिन बावजूद इसके न ही प्रशासन और न ही संबंधित विभाग की कोई टीम मौके पर पहुंची है।
उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क टूटने के वजह से दुकानों सहित लोगों के पास राशन की किल्लत होने लगी है। यात्री वाहनों के फंसने की वजह से बरमीन में भी यात्री वाहन सेवा प्रभावित हुई है। इसलिए उनकी मांग है कि पीएमजीएसवाई या अन्य संबंधित विभाग मौके का दौरा करे और अस्थायी मार्ग तैयार कर लोगों की आवाजाही बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण को मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें