फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चों ने रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 29 Sep 2024 03:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथाॅरिटी की तरफ से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथाॅरिटी (डालसा) की तरफ से गवर्नमेंट सिटी हाई स्कूल के सहयोग से शनिवार को शहर में रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
स्कूल परिसर से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखे पोस्टर लेकर भाग लिया। डालसा टीम के सदस्यों ने कहा कि इस रैली का आयोजन डालसा उधमपुर के चेयरमैन वरिंदर सिंह भाऊ और सचिव अजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य शहरवासियों के बीच इस संदेश का प्रसारण करना था कि अगर हम एक कदम स्वच्छता की तरफ बढ़ाते हैं तो यह हमारे आने वाले भविष्य को सुरक्षित करेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें