तीसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को जिले में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। तीसरे चरण के तहत जिले में एक अक्तूबर को मतदान होगा। इसे लेकर चुनावों में ड्यूटी दे रहे सरकारी कर्मियों ने शनिवार को पोस्टल बैलेट के जरिये अपने मत का इस्तेमाल किया।
चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एसडीएम कार्यालय के अलावा सीएफसी में वोट डालें गए। चार दिनों तक अलग-अलग जगह पर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने चिनैनी पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल किया।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा चिनैनी में एसडीएम कार्यालय में 213 एसेंशियल सर्विस वालों का मतदान होना था। इनमें से 88 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया और 188 एसेंशियल कर्मी अपने मत डालने में शामिल हुए। सीएफसी में 702 मतदाता थे जिसमें 695 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया और इस स्थान पर 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
गौरतलब रहे कि तीसरे चरण के तहत मतदान को लेकर पहली अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।