जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंद्रकोट के डलवास में सुबह आठ बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंद्रकोट के सारिका मंदिर डलवास के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान चालक मोहम्मद फिरोज (25) पुत्र रईस अहमद निवासी गांव एवं तहसील भजोई, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आटे के बैगों से लदा एक ट्रक (यूपी38टी-6062) ने सारिका मंदिर डलवास के पास शराब/बीयर से लदे एक मिनी ट्रक (जेके02सीबी-7211) को आगे जाने की होड़ में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में यूपी के ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादस सुबह आठ बजे के करीब हुआ है। दोनों ही वाहन कश्मीर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद मृतक चालक का शव लदे ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया। एसएचओ पुलिस स्टेशन चंद्रकोट जेएस रकवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।