फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 524 में से 17 नौनिहालों में मिली खून की कमी

Fri, 20 Sep 2024 07:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक टिकरी के 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में की गई थी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत दो हफ्ते तक लगाए गए जागरूकता शिविर
विभाग की ओर से किया गया विशेष टीमों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसी माह में दो सप्ताह तक ब्लॉक टिकरी में एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसके तहत करीब 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
इसमें खुलासा हुआ है कि 524 बच्चों की जांच करने पर 16 में खून की कमी पाई गई। वह लोग एनीमिया से ग्रस्त हैं। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जीएमसी में बच्चों में खून की कमी को दूर करने के लिए प्रयास जा रहा है। विभाग की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया। इसमें डॉ. विनय गुप्ता को ब्लॉक टिकरी के 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच शिविर लगाकर बच्चों के खून के टेस्ट कर खून की कमी का पता लगाने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां देने, जागरूक करने व कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


शिविरों खून की कमी दूर करने वाली दवाइयां वितरित
ब्लॉक टिकरी में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगाए गए शिविरों में बच्चों के खून की जांच की गई। साथ ही खून की कमी को दूर करने के लिए निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई थीं।
विज्ञापन



इसी माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टिकरी ब्लॉक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया था। इसके तहत 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें कई नौनिहालों में खून की कमी के बारे में जानकारी मिली। उन्हें आगे के उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर भेजा गया है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें