फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : उधमपुर में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की प्रक्रिया तेज

Fri, 03 May 2024 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में विशेष रूम स्थापित, डाक्टरों की तैनाती, अब 300 लोगों को प्रमाण पत्र जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के पास आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से गवर्नमेंड मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में विशेष रूम स्थापित कर डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब तक करीब तीन इच्छुक लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
यात्रा पर जाने वाले जिला के लोगों को अब स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाना पड़ेगा। इसके लिए जीएमसी में विशेष रूम स्थापित कर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए आने वाले 40 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के टेस्ट किए जा रहे है। इसमें एक्स-रे, बीपी, शुगर, खून की जांच, सीबीसी, एचबी टेस्ट शामिल हैं। 40 वर्ष से कम लोगों की सिर्फ एक्स-रे, ईसीजी व खून के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। यह सभी टेस्ट अस्पताल में निशुल्क हैं। अब तक जीएमसी में 300 के करीब लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को लेकर अभी दो माह तक अस्पताल में सुविधा मिलेगी। इसके लिए जीएमसी की ओर से अमरनाथ यात्रा में जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो डाक्टरों डॉ. दीपक कौल व डॉ. विवेक शर्मा की तैनाती की है।
विज्ञापन

शहर में बनेंगे 11 पाइंट, तीन में 24 घंटे मेडिकल टीम रहेगी तैनात
जीएमसी प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान शहर में बने 11 पाइंट बनाए जाएंगे। इनमें से आठ में जिसमें फ्लाटा, गरनई, बलि नाला, धरमथल, समरोली, नाशरी टनल, जीरो प्वाइंट, जखैनी स्वास्थ कैंप में कम से कम पांच स्वास्थ कर्मी तैनात रहेंगे। यह कर्मी सुबह पांच बजे से लेकर रात 8 बजे तक ड्यूटी देंगे। इसमें अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। दूसरी ओर तीन पाइंट ऐसे हैं, जहां 24 घंटे विभागीय कर्मियों की तैनाती होगी। इनमें टिकरी, चनैनी व जीएमसी मेडिकल कैंप है। हर पाइंअ पर एंबुलेंस की सुविधा रहेगी।
50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी देंगे ड्यूटी
हर साल स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से 10 के करीब एंबुलेंस को अमरनाथ यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर बने मेडिकल कैंप व हाईवे के मुख्य स्थानाें जखैनी, टिकरी, जीरो पाइंट चिनैनी में 24 घंटे तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी आदेशों के बाद इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु सरकारी अस्पतालों व सरकार द्वारा मंजूर किए गए मेडिकल इंस्टीट्यूट से प्रमाणित स्वास्थ प्रमाण पत्र पर ही यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए जीएमसी अस्पताल में मुख्य रूम स्थापित कर दो डॉक्टरों की तैनाती की है। यात्रा के दौरान मेडिकल कैंपों में ड्यूटी देने वाले डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती होगी। एंबुलेंस की जांच की जा रही है।
- मृत्यृंजय गुप्ता, प्रिंसिपल जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें