फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बॉयज पीजी कॉलेज उधमपुर में होगा स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह

Wed, 17 Jul 2024 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने जिला मुख्यालय में बैठक कर तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन

सूचना विभाग की ओर से शहनाई वादन से होगी समारोह की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह गवर्नमेंड बॉयज पीजी कॉलेज के मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की शुरूआत सुबह सूचना विभाग की ओर से शहनाई वादन से होगी। यह जानकारी जिला मुख्यालय में एडीसी जोगेंद्र सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई।
इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। समारोह में लोगों के बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात, पीने के पानी और बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा, आपात परिस्थिति से निपटने को लेकर प्रबंध, जलपान आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। एडीसी ने अधिकारियों को पूरे जोश और उत्साह के साथ समारोह में भाग लेने और राष्ट्रीय समारोह को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ निकट समन्वय में काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय समारोह के सुचारू और उत्साहपूर्ण उत्सव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समारोह के दिन कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का आह्वान किया। लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और पीडीडी के कार्यकारी अभियंताओं को समारोह स्थल पर बैठने, बैरिकेडिंग और पीने के पानी की व्यवस्था के अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका को कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ शहर में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि समारोह के समापन तक चिकित्सकों की टीम एवं आवश्यक दवा के साथ एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला और यातायात पुलिस को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रीय समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, रोशनी समिति आदि समितियों का भी गठन किया गया। बैठक में पीओ पोषण सुभाष डोगरा, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल, सहायक आयुक्त पंचायत तनवीर उल-माजिद वानी, जिला सूचना अधिकारी राजिंदर डिगरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता आदि मौजजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें