जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जखैनी चौक में दोपहर के समय हुआ हादसा
घायलों का जीएमसी में उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी चौक में दोपहर के समय बस और बाइक की टक्कर में दो लोग (युवक-युवती) घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया है, जहां पर उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय जखैनी चौक पर तेज रफ्तार बाइक (जेके14डी- 2979) बस के टायर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। उनकी पहचान साहिल कुमार निवासी सुकी करलई गैंडा तालाब और अनु कुमारी निवासी कावा के रूप में हुई है। दोनों का जीएमसी में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।