फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज रफ्तार कार ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, दो किशोरियों सहित तीन घायल

Thu, 02 May 2024 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टी मोड़ इलाके की घटना, तीनों घायलों का जीएमसी में चल रहा उपचार
विज्ञापन

आरोपी कार चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के टी मोड इलाके में मंगलवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने पुराने राजमार्ग पर करीब पांच वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें एक ऑटो, एक कार, एक बाइक और दो स्कूटी शामिल हैं। वहीं, हादसे में स्कूटी पर सवार दो किशोरियों समेत एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान दिव्यांशी (12) पुत्री दलीप कुमार, भूमि (15) पुत्री राजकुमार और राजकुमार (43) पुत्र नेक राम सभी निवासी स्याल सल्लन (उधमपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना के बाद कार (जेके14जी4985) को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
तेज रफ्तार की चपेट में आने से स्कूटी (जेके08एम3754), स्कूटी (जेके14जे6835), लोड कैरियर ऑटो (जेके14जी3597), बाइक (जेके14के4274 और एक अज्ञात नंबर की ऑल्टो कार शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे और सभी नशे की हालत में थे। कार की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी, जो करीब 200 मीटर पहले ओमाड़ा मोड से एक वाहन को टक्कर मारने के बाद टी-मोड पर पहुंची थी। इसके बाद एक लोड कैरियर ऑटो को टक्कर मारी। जब ऑटो चालक ने उसे रोकने प्रयास किया तो कार चालक ने भागने के इरादे से एकदम से कार की स्पीट बढ़ा दी। इस कारण दो स्कूटियों और एक बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी। एक स्कूटी को रौंद डाला। वहीं, एक अन्य स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। घायलों की चीख पुकार से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पंहुचाया। लोगों ने पुलिस से ऐसे चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


गनीमत रही कि स्कूटी से छिटक जाने से जान बच गई
ऑटो चालक विकास खजूरिया ने बताया कि उक्त कार चालक ने पहले ओमाड़ा मोड में एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद टी मोड में पहुंच कर ऑटो को हिट कर दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने के चक्कर में पास में खड़े अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक स्कूटी को रौंद दिया है। गनीमत रही कि चालक स्कूटी से छिटक गया और जान बच गई।
विज्ञापन


चार दिन में दूसरा मामला
शहर में चार दिन में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। इससे पहले 28 अप्रैल को धार रोड पर ऐसा पहला मामला सामने आया था और इसमें भी कार चालक नशे में धुत था। वह कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें