उधमपुर। पुलिस पोस्ट घोरड़ी के अंतर्गत लंगा मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ है। घायल की पहचान अंकुश शर्मा पुत्र अनिल कुमार निवासी वार्ड 07 घोरड़ी खास (रामनगर) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए पीएचसी घोरड़ी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद