फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चों को आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दमकल विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत हाउसिंग कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मकसद बच्चों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

विभाग के सहायक निदेशक सर्वेश लंगर ने कहा कि 14 अप्रैल से जारी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शनिवार को समापन किया गया। इस दौरान स्कूल में बच्चों को आग से बचाव के बारे में जानकारी देने के साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान अस्पताल, स्कूल, मॉल, औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग से बचाव या आग पर नियंत्रण पाने के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न उपकरणों के संचालन के बारे में भी बताया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें