फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पेड़ गिरने से वैन हुई चकनाचूर<bha>;</bha> बाप की मौत, बेटा गंभीर घायल

विज्ञापन
उधमपुर। काल्डी में वैन पर गिरा चीड़ का पेड़: संवाद
विज्ञापन
- शहर से 15 किलोमीटर दूर उधमपुर-काल्डी सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर उधमपुर-काल्डी सड़क पर एक वैन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन में सवार भतीजा बाल-बाल बच गया। यह हादसा शुक्रवार रात को पेश आया।
इस हादसे में मुल्ख राज (57) की मौत हो गई। वह पावर डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) में कार्यरत थे और पंचायत कोटली वाला के काल्डी अंसू के रहने वाले थे। उनका बेटा सुभाष चंद्र (27) भी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि भतीजे को मामूली चोटें अरई हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों वैन में सवार होकर उधमपुर से कोटली-वाला पंचायत के काल्डी अंसू गांव में अपने घर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

घर से कुछ दूर पहले काल्डी क्षेत्र में उनकी वैन पर एक भारी भरकम चीड़ का पेड़ धड़ाम से गिर गया जिससे गाड़ी चकनाचूर हो गई और तीनों उसमें फंस गए। सूचना मिलने के बाद तत्काल एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पेड़ को काटकर तीनों को वैन से बाहर निकाल कर जीएमसी उधमपुर पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मुल्ख राज को मृत लाया घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष चंद्र का उपचार जारी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव वारिसों को सौंप दिया गया।

ऐसे पेड़ों की कटाई की जाए : पूर्व सरपंच
पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे ने सड़क से गुजरने वाले अन्य लोगों में भी डर पैदा कर दिया है क्योंकि बारिश से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में बहुत से ऐसे पेड़ गिरने के कगार पर हैं जो आगे भी इस तरह के हादसों का कारण बन सकते हैं इसलिए प्रशासन से अपील है कि ऐसे पेड़ों को कटवाकर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

सावधान रहने की जरूरत : पूर्व बीडीसी
पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने कहा कि इस तरह का हादसा काफी दुखद है और यह इस बात का भी संकेत है कि बारिश के बाद भी हमें प्रभावित इलाकों में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से पहाड़ों से लेकर पेड़ तक हिले हुए हैं। इसलिए जब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, हमें सावधान रहना होगा ताकि इस तरह के हाददे से बचा जा सके। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से भी अपील है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर उचित उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें