फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लड्डन पावर हाउस में 1.28 करोड़ से बनेगा आयुष्मान आरोग्य सेंटर

Tue, 11 Jun 2024 05:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1.28 करोड़ रुपये की लागत लड्डन पावर हाउस में आयुष्मान आरोग्य सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे लड्डन पावर हाउस सहित आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
पहले इसे सीएचसी कहा जाता था, लेकिन अब इसका नाम सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य सेंटर रखा गया है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी की लहर है। हालांकि, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले लड्डन पावर हाउस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इलाज करवाने के लिए उधमपुर या घोरड़ी बरमीन जाना पड़ता था। लेकिन, अब आयुष्मान आरोग्य सेंटर के बनने से जहां पर हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। इसके बनने से 30 से 40 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड्डन पावर हाउस में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग काफी पुरानी है। अब वहां पर आयुष्मान आरोग्य सेंटर का निर्माण 1.28 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस सेंटर के बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें