एसडीएम ने बैठक कर तैयारियों पर किया मंथन, जारी किए दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी में मनाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम गुरुदेव कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर मंथन करने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान सुबह मुख्य अतिथि तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी लेंगे। मार्चपास्ट के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक 12 अगस्त होंगी। इसी दिन फुलड्रेस रिहर्सल का भी आयोजन होगा।