जम्मू। नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दो फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ दिल्ली से कटड़ा और कटड़ा से दिल्ली तक सफर की सुविधा देगी।
ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा फेस्टिवल स्पेशल नाै और 16 अक्तूबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। अगले दिन तड़के तीन बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04084 कटड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 10 और 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ब्यूरो