किश्तवाड़। उपमंडल पाडर के किजाई गांव आग लगने से दो दुकानें और उनके गोदाम राख हो गए हैं। इससे संबंधित दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार किजाई गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगी गई। दमकल विभाग के एएसआई फारूक मीर ने बताया कि अलसुबह पौने चार बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान राख हो चुका था। उसी इमारत में रहने वाले परिवार को समय रहते बचा लिया गया है। दुकानों में लाखों रुपये का सामान राख हो गया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। मकान व दुकान के मालिक गुलाम रसूल हैं, और गुलजार अहमद और अली मोहम्मद के कपड़े व किराना की दुकान थी। डीडीसी सदस्य पाडर हरी कृष्ण ने अग्नि पीड़ितों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है, जबकि स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की है।