फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसर में ईको वैन खाई में गिरने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मानसर इलाके में शुक्रवार देर रात को ईको वैन के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रात करीब 11 बजे ईको वैन खाई में जा गिरी। मौके से गुजर रहे वाहन सवार लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान फैजल शाह पुत्र फारूक अहमद निवासी वार्ड तीन उधमपुर और सुगंधित पुत्र प्रकाश अत्री निवासी नियर डीटीएम उधमपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर फैजल शाह को मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें