किश्तवाड़। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही दो लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4690 पहुंच गया है, जिनमें से 4597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की मौत हुई है। मौजूदा समय में 49 मामले सक्रिय हैं।