फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब, लाहन के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने पंचैरी के विभिन्न स्थानों से सात लीटर देसी शराब, 50 लीटर लाहन व सामान बरामद किया है। बाद में लाहन को नष्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सुचना पर पुलिस स्टेशन पंचैरी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास डोगरा के नेतृत्व में टीम ने डीएसपी शाहिद नईम की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान रमेश कुमार निवासी पराई और केवल कुमार निवासी सांकरी के पास से सात लीटर देसी शराब, 50 लीटर लाहन और शराब बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें