किश्तवाड़। पुलिस ने शराब की तस्करी को रोकने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को मुगलमैदान के राहल क्षेत्र से 12 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान अनूप कुमार दाज्जी खंडोल और रंजीत कुमार निवासी खंडोल के रूप में हुई है। पुलिस पोस्ट मुगल मैदान प्रभारी सब इंस्पेक्टर इमरान खान के नेतृत्व में एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका और तलाशी लेने पर 12 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस थाना छात्रू में मामला दर्ज किया गया है।