फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना से दो और लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। वीरवार को संक्रमण के चलते दो और लोगों की जान गई है। इसके साथ ही 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 141 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 1557 मामले सक्रिय हैं। उधमपुर में रोजाना लोगों की मौत और संक्रमण के सौ से अधिक मामले आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक 89 नए मामले मेडिकल ब्लॉक टिकरी में पाए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल ब्लॉक रामनगर में 56 लोग संक्रमित मिले हैं। वीरवार को जिले में दो और लोगों की महामारी के चलते जान गई है। जिला में 1557 मामले अभी भी सक्रिय हैं। पहले जहां शहर में कोरोना संक्रमण के ज्यादातर मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मौजूदा समय में ग्रामीण इलाकों में भी महामारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे जिले में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर किसी तरह से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने से चिंता काफी बढ़ गई है। हालांकि कोरोना को मात देने में भी काफी लोग कामयाब हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 168 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। बुधवार को 121 और अब वीरवार को 141 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

इसी बीच वीरवार को 282 नए मामले मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी काफी बढ़ गई है। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। वीरवार को मेडिकल ब्लाक टिकरी में सबसे अधिक 89, चिनैनी में 38, रामनगर में 56, पंचैरी में 07, बसंतगढ़ में 02, मजालता में 26, उधमपुर शहर में 34 लोग संक्रमित मिले हैं। 30 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के शामिल हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 8266 पहुंच गया है, जिनमें से 6622 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 87 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 1557 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें