माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जबलपुर (मध्य प्रदेश) से आए रघुनाथ प्रसाद (71) की अर्द्धकुंआरी के पास मौत हो गई। उनके सीने में तेज दर्द उठा था और अचेत होकर गिर पड़े थे।
उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मामले में धर्मनगरी के एक होटल में राममूर्ति (71) निवासी अंदपुर (आंध्र प्रदेश) की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
वह परिवार समेत माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे और होटल में ठहरे थे। पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।