चिनैनी। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार उधमपुर से श्रीनगर जा रहे वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अवैध ढंग से लदे छह मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाने के बाद दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान तलब और रिजवान दोनों निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद