उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी का प्रयास विफल करते हुए छह गोवंश बचाते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार उसका वाहन जब्त किया है। थाना उधमपुर की टीम ने जखैनी नाका प्वाइंट पर टाटा मोबाइल (जेके19-9130) को रोका। इसमें छह गोवंश बंधे हुए थे और बिना वैध दस्तावेजों के ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने चालक मोहम्मद अयाज निवासी खैरी कोट रामबन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद