फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, जांच शुरू

Wed, 27 May 2026 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ तेज किया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई है।



उधमपुर थाना में पुलिस ने आरोपी रमन कुमार निवासी ओमाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। रेलवे स्टेशन रौन दोमेल के पास गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने लगा। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 3.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधमपुर थाने में ही दर्ज एफआईआर के तहत आरोपी चेतन डोगरा निवासी सैलें तालाब को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें