फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी मामले में दो गिरफ्तार, साढ़े चौदह लाख बरामद

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जेएंडके बैंक दच्छन में एक फरवरी की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी की गई साढ़े चौदह लाख की राशि भी बरामद कर ली है। इसकी जानकारी एसएसपी किश्तवाड़ जावेद इकबाल मीर ने प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को जेएंडके बैंक सुइद-दच्छन के शाखा प्रबंधक की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें 19,51,600 की चोरी की जानकारी दी गई थी। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तहकीकात के लिए एएसपी निसार खोझा की देखरेख में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एसआईटी का नेतृत्व डीवाईएसपी पीसी दच्छन सुमित भगत कर रहे थे, जिनके साथ एसएचओ थाना दच्छन इंस्पेक्टर हरजीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी थे। टीम ने सभी सबूत इकट्ठा किए। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया। इसमें पाया कि चोरी की घटना एक और दो फरवरी की मध्यरात्रि हुई है। जांच के दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

तकनीकी विश्लेषण और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने अपराध में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद यासीन निवासी क्रोसा, सौंदर दच्छन और बिलाल अहमद निवासी लिधड़ी, दच्छन की गई। सख्त पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लगभग साढ़े चौदह लाख की राशि बरामद कर ली। शेष राशि की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए जला दिए थे अपने कपड़े, जूते और बैग
गौरतलब है कि आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के इरादे से अपने कपड़े, जूते और बैंक की नकदी वाला बैग जला दिया था। हालांकि, एसआईटी ने सभी महत्वपूर्ण सबूत बरामद कर लिए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस न्याय सुनिश्चित करने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे भी गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने जनता से अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की, ताकि जिले में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें