फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने रामनगर में नाकाबंदी के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने स्टेशन के पास उधमपुर से रामनगर की ओर आ रही एक मैटाडोर को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन के बूट कंपार्टमेंट में रखे दो गत्ते के बक्सों से जेके स्पेशल व्हिस्की की 100 बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति शराब रखने के संबंध में कोई वैध अनुमति प्रस्तुत करने में विफल रहे, जिनकी पहचान पवन कुमार व अंकज कुमार निवासी थपलाल, तहसील रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है। बरामद शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें