उधमपुर। पुलिस ने रैंबल और बट्टल बालियां में मवेशी तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में छह गोवंश मुक्त करवाकर दो आरोपी पशु तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पहले मामले में पुलिस ने जावेद अहमद कसाना निवासी डोरू, अनंतनाग को वाहन (जेके 02 सीआर 6093) में वैध अनुमति के बिना क्रूर तरीके से दो गोवंश को अवैध तरीके से ले जाते हुए पकड़ा। इस संबंध में थाना रैंबल में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में एक अन्य व्यक्ति अरुण कुमार निवासी सांबा को जम्मू से कश्मीर की ओर वाहन (जेके 21सी4107 ) में चार गोवंश की तस्करी करते हुए पकड़ा। पुलिस पोस्ट बट्टल बालियां की टीम ने सभी चार गोवंश को सुरक्षित रूप से बचाया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना उधमपुर में मामला दर्ज किया गया है। संवाद