फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कल्लर में खंभे से टकराई बेकाबू कार, धार रोड पर दोपहिया वाहन भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
कल्लर मे कार की टक्कर से पलटा खंभा और क्षतिग्रस्त कार देखते पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। शनिवार को कल्लर इलाके और धार रोड पर हुई सड़क दुर्घटनाएं इसी का उदाहरण रहीं। जहां एक अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई, वहीं धार रोड पर दो स्कूटी और एक बुलेट मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।
कल्लर इलाके में बट्टल वालियां रोड पर महिला डिग्री कॉलेज से बीडीओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार (जेके 14एल-0459) अचानक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ फुट पीछे खिसकते हुए नाले में जा फंसी। कार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कार पीछे से दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए आई थी।स्थानीय निवासी रोहित सेठी ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के कारण सड़क का दायरा कम हो गया है और यही आए दिन हादसों की वजह बन रहा है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद ट्रांसफार्मर को सड़क पर ही लगाया गया है। इस संबंध में कई बार विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।वहीं दूसरी दुर्घटना धार रोड पर दोपहर में हुई, जब तेज रफ्तार में आ रही दो स्कूटियां (जेके14जे-4118 और जेके14एच-6596) आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक स्कूटी गलत दिशा से आ रही थी, जिससे टक्कर हुई और एक बुलेट मोटरसाइकिल (जेके14एच-4187) भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवारों सहित बाइक चालक घायल हो गया।
सभी को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें