रामबन। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जिले के शहीदों को याद किया और इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े। इस अवसर पर शहीद परिवार के साथ-साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान, एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे राजा अदिल हमीद, सीआरपीएफ, सीआईडी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी, जिला अधिकारी, जिला विकास परिषद अध्यक्ष शमशादा शान, विधायक अर्जुन सिंह राजू, डीडीसी सदस्य, बार एसोसिएशन, व्यापार संघ, ट्रांसपोर्टर्स संघ, गैर-सरकारी संगठन, धार्मिक नेता, तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। कार्यक्रम में जिले भर से 100 से अधिक शहीद परिवारों ने भाग लिया। एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने शहीदों के परिवार की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शहीदों के परिवार को कंबल भेंट किए गए। संवाद