उधमपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिव सेना ने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंद्र अरोड़ा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों व सिद्धांतों को अपने जीवन में अमल में लाने पर जोर दिया और समाज के उत्थान के लिए सामाजिक जिम्मेदारियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर चेयरमैन जोगिंद्र वर्मा, जिला प्रधान संजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष साहिल गंडोत्रा, युवा अध्यक्ष विशाल वर्मा, सोनू वर्मा, गोपाल डोगरा आदि मौजूद थे। संवाद