फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हैंडपंप सूखे, पानी की समस्या से लोग परेशान

Thu, 20 Feb 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : chineni
विज्ञापन
लोगों ने जिला प्रशासन से की हैंडपंप को ठीक करवाने की मांग
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी कस्बे में लगे हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं। पिछले कुछ सालों से इन हैंडपंप की सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप पूरी तरह से सूख गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता, कुलदीप राज और रतनलाल ने कहा कि चिनैनी कस्बे में अलग-अलग जगह पर आठ हैंडपंप लगाए गए हैं। मगर ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। इसकी वजह से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड दो और वार्ड एक के अलावा कुछ और स्थान पर भी हैंडपंप लगाए तो गए हैं, लेकिन उनकी देखरेख सही से नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हैंडपंप को ठीक करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

हैंडपंपों को लेकर ग्राउंड वाटर को लिखेंगे, ताकि इनकी मरम्मत की जा सके।
शाहबाज अख्तर काजी, जेई जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें