वृक्षारोपण करते बजरंग दल के प्रेसिडेंट कृष्ण शर्मा और विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य ।
डोडा। सेवा सप्ताह के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) डोडा एवं बजरंग दल के सदस्यों ने वीरवार को पौधरोपण अभियान चलाया। यह अभियान जिले के पांच विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। कुल लगभग 50 पौधे लगाए गए। इस दौरान बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने सभी लोगों से अपील की है कि देश को हरा-भरा बनाने के लिए पौधराेपण करें। संवाद