फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो पंचैरी-लांदर रूट पर सोमवार को बंद रहेगी बसों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ट्रांसपोर्टर बस यूनियन ने पंचैरी से लांदर सेंगा रूट पर चलने वाली मेटाडोरों के संचालकों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो पंचैरी-लांदर रूट पर सोमवार को बसों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।
यूनियन के सदस्यों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि एआरटीओ की तरफ से पंचैरी-लांदर 25 किलोमीटर के रूट पर मेटाडोर चलाने की अनुमति दी गई थी। मिनी बस (जेके14के- 6581) का चालक व कंडक्टर इस रूट पर चलने वाली अन्य बसों को परेशान कर रहे हैं। बीते दिनों ट्रांसपोर्टर यूनियन व एआरटीओ उधमपुर ने पंचैरी जाकर इस मिनी बस का समय निर्धारित किया था। लेकिन तय समय के मुताबिक मिनी बस इस रूट पर नहीं चल रही और आदेश का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पंचेरी लांदर, गलियोत रूट पर चलने वाली बसों के चालक व मालिक काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि इस मामले में प्रशासन बनती कार्रवाई करे। अगर सोमवार तक मिनी बस चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस रूट पर सभी बसों की आवाजाही बंद कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर चैन सिंह, अंग्रेज सिंह, करतार सिंह, जगदीश सिंह, विजय कुमार, शलविंद्र सिंह सहित अन्य चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें