फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद ओवरलोड वाहन जब्त, चालक का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
ओवरलोड वाहन के साथ लटक कर जाता युवक। 
विज्ञापन
डोडा। जिले के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अबरार अहमद कृपक ने एक ओवरलोडेड टाटा मैजिक वाहन (जेके06-3857) को जब्त करते हुए चालक का लाइसेंस निलंबित किया है। यह कार्रवाई उक्त ओवरलोड वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की ओर से की गई।
विज्ञापन

बता दें कि तस्वीर वायरल होने पर लोगों ने सार्वजनिक रूप से इस पर चिंता जताई थी। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, जिससे सड़क सुरक्षा और यात्री जीवन को खतरा था। एआरटीओ ने मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच करवाई। जांच के बाद वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।

एआरटीओ कहा कि इस तरह की लापरवाही और कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग ना सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह यात्रियों की जान के साथ भी खिलवाड़ है। परिवहन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें