फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने का प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी

विज्ञापन
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में वर्टिकल कोर्स की हुई शुरूआत - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में आतंकवाद और काउंटर इंसर्जेंसी पर तीन दिवसीय वर्टिकल इंट्रैक्शन कोर्स (वीआईसी) शुरू किया गया। इसमें प्रदेश से डीएसपी से एसएसपी रैंक के 15 अधिकारी भाग ले रहे हैं। पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के ज्वलंत मुद्दों, शत्रुतापूर्ण पड़ोसी देशों से उत्पन्न चुनौतियों और खतरों, जम्मू-कश्मीर और भारत में तालिबान आयामों के फिर से उभरने की चुनौतियों से निपटने, साइबर आतंकवाद, जैव युद्ध, रासायनिक और परमाणु हथियार और उनके प्रभाव के माध्यम से बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक करना है। पाठ्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि उधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी मो. सुलेमान चौधरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें