संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में आस्था ट्रेन जो बीते 13 फरवरी को श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी ट्रेन शुक्रवार सुबह 6:20 पर कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत जम्मू कश्मीर व लद्दाख के सह मंत्री करण सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा, राकेश शर्मा, पूर्ण चंद के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस लौटे राम भक्त काफी समय रेलवे स्टेशन पर खुशी से जय श्री राम के जय घोष लगाते नजर आए। अयोध्या धाम की यात्रा में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत जम्मू कश्मीर वा लद्दाख के संपर्क प्रमुख, राकेश दुबे, पंडित शिवकुमार जमवाल, संजय दुबे गोल्डी, शालू देवी, रजनी देवी, गिरधारी लाल रैना, संजय गंडोत्रा, गोपाल शर्मा, अक्षय कुमार आदि ने कहा कि प्रभु रामलला के दिव्य दर्शन कर फुले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने प्रभु रामलला के दिव्य दर्शन किए हैं। राम भक्तों ने कहा कि रहने के साथ ही खाने-पीने आदि को लेकर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। अयोध्या धाम यात्रा पूरी तरह से उत्साहवर्धक रही और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।वहीं अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस लोट भक्तों के स्वागत के लिए मौजूद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत जम्मू कश्मीर वा लद्दाख के सह मंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक राकेश शर्मा, पूर्ण चंद आदि ने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि हर एक स्थानीय निवासी को प्रभु रामलला के दिव्य दर्शन उपलब्ध हों।