रामनगर। 12 किलोमीटर दूर बाबा तर्मयान मंदिर में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत की परेशानियों को लेकर मंदिर के पुजारी तीर्थ राम और स्थानीय गांव वासियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष जताया। पुजारी तीर्थ राम ने बताया कि मंदिर के पास जल शक्ति विभाग ने वर्षो पुराना पानी का टैंक भी बनाया है, लेकिन पिछले एक माह से पानी की सप्लाई न आने से खाली पड़ा है। जल शक्ति विभाग की पानी की सप्लाई भी एक माह से बंद पड़ी है। इस समस्या से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समय लोग अपने बच्चों के मुंडन करवाने के लिए भी मंदिर में पहुंच रहे हैं, लेकिन पानी न होने की वजह से श्रद्धालुओं को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर लंगा जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया जल्द ही पानी की समस्या का समाधान किया जाए। स्थानीय निवासी सूरम चंद्र, तीर्थ राम, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, सुभाष, बाबूराम, रतन चंद, प्रकाश, खेमराज सहित गांववासियों ने बताया कि इस पानी के टैंक से पंचायत माडता, पंचायत जांद्राडी और पंचायत थपलाल में पानी सप्लाई होता था। मगर पिछले एक माह से टैंक के अंदर एक भी बूंद न होने से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते गांव वासियों को 2 किलोमीटर दूर बावलियों पर जाना पड़ रहा है। संवाद