फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, उधमपुर व रामबन में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के डिगडोल में पस्सियां गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। उधमपुर से लेकर रामबन तक फंसे हुए सैकड़ों वाहनों के चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक राजमार्ग नहीं खुला। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने चालकों को बताया कि डिगडोल में बहुत बड़ी पस्सियां गिरी हैं। इनको हटाने में दो दिन का समय लगेगा। उधमपुर में रुकने के बजाए यात्री अगर वापस लौट जाएं तो बेहतर होगा। पुलिस की बात सुनने के बाद ज्यादातर यात्री वाहन जखैनी चौक से जम्मू की तरफ लौट गए। वहीं परेशानियों का सामना करते हुए ट्रकों के चालक अभी भी राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बर्फबारी और बारिश के बाद से ही राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। शुक्रवार को जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी होने के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। राजमार्ग बंद होने पर सैकड़ों की संख्या में वाहन रामबन और उधमपुर में फंस गए थे। करीब 18 घंटे के इंतजार के बाद राजमार्ग खोलने में शनिवार दोपहर करीब दो बजे कामयाबी मिली थी। अभी वाहन गुजर ही रहे थे कि डिगडोल में पस्सियां गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और राजमार्ग एक बार फिर से बंद हो गया। रविवार को दूसरे दिन भी राजमार्ग बंद ही रहा। राजमार्ग के बंद होने के कारण रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैैं और सभी वाहनों के चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं उधमपुर में जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया है। रामबन में भी काफी संख्या में ट्रक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें