फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 141 के चालान, चार वाहन जब्त

विज्ञापन
उधमपुर में नाका लगाकर वाहनों की जांच करते हुए एआरटीओ की टीम।
विज्ञापन
- ई चालान के माध्यम से 19 पर कार्रवाई, 68400 रुपये जुर्माना किया
विज्ञापन

- उधमपुर एआरटीओ और मजालता में ट्रैफिक पुलिस के नेतृत्व में लगे नाके
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के विभिन्न हिस्सों में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत चार वाहनों को जब्त करने सहित 141 वाहनों के एक दिन में चालान काटे गए और ई-चालान के माध्यम से 68400 रुपये जुर्माना किया गया।
वीरवार को एआरटीओ जुगल किशोर के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शहर में नाका लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। जिसमें बिना फिटनेस के बलोर जा रही बस सहित चार वाहनों को जब्त किया गया। जबकि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर 20 वाहनों के चालान काटे गए। इसे अलावा दस्तावेज पूरे न रखने, ट्रिपलिंग करने, हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार सहित यात्री वाहन चालकों द्वारा यूनिफार्म न पहनने और ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघन करने पर 90 वाहनों के चालान काते गए। इनमें से 19 उल्लंघनकर्ताओं पर ई-चालान के रूप में कार्रवाई की गई और 64800 रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ जुगल किशोर ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई के लिए दो टीमों का गठन किया है। धार रोड नाके पर एक बस बिना फिटनेस के उधमपुर से बलोर जा रही थी उसे मौके पर ही सीज कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य वाहनों को भी दस्तावेज पूरे न होने और ओवरलोडिंग के चलते जब्त किया गया है।
वहीं, मजालता में ट्रैफिक पुलिस और मजालता थाने की पुलिस ने नाके के दौरान लगभग 30 वाहनों चालान काटे। मजालता थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने से सड़क हादसे होते हैं। जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। हादसों पर लगाम कसने और आम जनता की सुरक्षा को लेकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीएसपी, ट्रैफिक उधमपुर जतिंदर सिंह ने बताया कि कई लोग यातायात नियमों का अच्छे से पालन नहीं करते इसलिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए चालान करने पड़ते हैं। पुलिस की ओर से समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें