फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से घंटों परेशान हुए सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पटनीटॉप में रविवार के चलते दिनभर सैलानियों का आना जारी रहा है। मगर पटनीटॉप पहुंचने से पहले लगे जाम के कारण उन्हें घंटों परेशान होना पड़ा है। दरअसल पटनीटॉप में बर्फ के चलते जगह-जगह कई सैलानी सड़क पर ही वाहन खड़े कर बर्फ का लुत्फ उठाते हैं, जिससे क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति रही, जिस कारण कुद पुलिस थाना प्रभारी विकास डोगरा ने स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और सैलानियों की समस्या को दूर किया। गौरतलब रहे कि रविवार की छुट्टी होने के कारण काफी संख्या में सैलानी पटनीटॉप कर रुख करते हैं। रविवार को भी सैकड़ों वाहनों के पटनीटॉप पहुंचते ही जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवा कर सैलानियों को राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें