फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मैदानों में दिनप्रतिदिन भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे निजात पाने के लिए लोग जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। पार्कों और सड़कों पर सैलानियों को देखा जा सकता है। होटलों में बुकिंग फुल चल रही है, जिस कारण जगह नहीं मिलने पर सैलानी वाहनों में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी से निजात पाने में पटनीटॉप, नत्थाटॉप व सनासर में देवदार के पेड़, जलवायु और ठंडी हवा सैलानियों को राहत दे रही है। वहीं, पटनीटॉप में बढ़ी वाहनों की संख्या से जाम की स्थिति भी उत्पन्न होने लगी है। शनिवार को पुलिस ने बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने सहित गाड़ियों की गलत पार्किंग को लेकर कई लोगों के चालान भी काटे हैं। वीकेंड पर पटनीटॉप के सभी होटल फुल थे और कई सैलानियों को वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें