फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप आने वाले सैलानियों को सतर्कता बरतने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों के साथ की बैठक
विज्ञापन

चिनैनी। पटनीटॉप में आने वाले सैलानियों को सतर्कता बरतने और स्थानीय कारोबारियों को संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने का पुलिस अधिकारियों ने आग्रह किया है। पटनीटॉप में वीरवार को होटल संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता बरतने को कहा है। कारोबारी राजेश ठाकुर ने कहा कि पटनीटॉप में आने वाले सैलानियों को जखैनी में ना रोका जाए । उन्होंने कहा कि वीरवार को भी उन्हें कई फोन उनके होटल में बुकिंग करने वाले पर्यटकों के आए कि उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटनीटॉप में आने वाले सैलानियों की बुकिंग को देखकर उन्हें पटनीटॉप में आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कई सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं, जिन्हें यदि पटनीटॉप ना आने दिया गया तो इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। पटनीटॉप के कारोबार पर भी असर पड़ेगा। वहीं एसडीपीओ सुखबीर सिंह ने कहा कि किसी भी सैलानी को पटनीटॉप जाने से नहीं रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें