फोटो....कृषि विभाग ने किसानों को टूर पर जम्मू भेजा।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के 50 किसानों के एक समूह को नवीनतम कृषि तकनीकों के बारे में बताने के लिए स्कॉस्ट जम्मू में चल रहे कृषक मेला-2022 में दो दिवसीय एक्सपोजर टूर पर भेजा है। इसमें किसानों को खेती की नई तकनीकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
जिला मुख्य कृषि अधिकारी अमजद हुसैन मलिक ने मुख्य बागवानी अधिकारी साजिद मुस्तफा की उपस्थिति में डीसी कार्यालय से किसानों के दल को रवाना किया। इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों के समूह के साथ जिला स्तरीय एसएमएस जमशेद हुसैन देव भी थे। कृषक मेले के दो दिवसीय टूर का उद्देश्य टिकाऊ पहाड़ी कृषि के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में ज्ञान और कौशल बढ़ाना है।
टूर के दौरान किसानों को स्कॉस्ट में देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा, और उन्हें कृषि क्षेत्र में नवीनतम उपकरणों और तकनीकों की जानकारी से लैस किया जाएगा।