फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सोमवती अमावस्या पर देविका नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 09 Apr 2024 03:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगी घर में सुख शांति व समृद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सोमवती अमावस्या पर देविका परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। देविका परिसर में पहुंचे लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर घर में सुख शांति व समृद्धि के लिए 108 परिक्रमाओं के साथ सफेद धागा बांधा। वहीं, सोमवती अमावस्या से लोगों ने पूजा अर्चना करने के बाद जरूरतमंद लोगों में चावल, आटा व दाल का दान किया। इस मौके पर देविका के सुदर्शन पंडित ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर लोग देविका में आकर स्नान करने के साथ ही पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि देविका घाट व परिसर को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने मंदिर व बावलियों पर वट वृक्ष लगाने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर देविका परिसर में बने मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं देविका घाट पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी लोगों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें